फिट और हेल्दी रहने के लिए कटरीना कैफ जीती हैं ऐसी सिंपल लाइफ, न्यूट्रिशनिस्ट ने खोले राज ..पढ़े..
1
41 साल की उम्र में भी कटरीना कैफ की फिटनेस का जवाब नहीं। उनके चेहरे पर आज भी बच्चों जैसी मासूमियत है। उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि वह कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं।
2
न्यूट्रिशनिस्ट ने खोला कटरीना का फिटनेस सीक्रेटकटरीना कैफ अपनी ब्यूटी से लेकर फिटनेस तक, हर चीज के लिए सजग रहती हैं। अब एक इंटरव्यू में उनकी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने मिसेज विकी कौशल की हेल्दी लाइफस्टाइल के सीक्रेट्स खोले हैं। श्वेता ने बताया कि कटरीना आयुर्वेद को काफी मानती हैं और हर हाल में घर का बना खाना ही खाती हैं।
3
रील्स से नहीं लेतीं टिप्सयोग ट्रेनर श्लोका से बातचती में कटरीना कैफ की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने उनकी डायट से जुड़े राज खोले। उन्होंने बताया कि कटरीना को अपनी बॉडी की काफी समझ है। कटरीना इंटरनेट पर चलने वाले किसी भी वीडियो को ब्लाइंडली फॉलो नहीं करतीं बल्कि एक्सपर्ट की राय लेती हैं।
4
खाने को दवा समझती हैं कटरीनाश्वेता बताती हैं, कटरीना ऐसी शख्स हैं जिन्हें हर सवाल का जवाब चाहिये। वह समझती हैं कि खाना दवा है, इसके गुण क्या हैं और शरीर पर क्या असर पड़ेगा।
5
आयुर्वेद का पालनश्वेता ने बताया कि कटरीना ऑइल पुलिंग, शतपावली (खाने के बाद 100 कदम चलना), नेजल क्लीनिंग और कई ऐसी चीजें करती हैं। कटरीना का शरीर पित्त वाला है तो वह ऐसी चीजें खाती हैं जो शरीर को कूल करे।
6
किशमिश का पानी पीती हैं कटरीनाकटरीना काली किशिमिश, सौंफ, पेठे (ash gourd) का जूस जरूरत के हिसाब से लेती रहती हैं। अगर यह सब नहीं होता तो वह आमले का जूस और मिट कोरिएंडर लेती हैं।
7
दिन में 2 बार खाना खाती हैं कटरीनाकटरीना सोती और जागती जल्दी हैं। श्वेता बताती हैं, कटरीना एक दिन में दो बार ही खाना खाती हैं। ऐसी नहीं हैं कि हर 2 घंटे पर उन्हें खाना चाहिए।
8
घर का खाना खाती हैं कटरीनावह घर का ही खाना खाती हैं और जहां जाती हैं वहां खाना साथ लेकर जाती हैं। कटरीना एक सा खाना खाती रह सकती हैं।